ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230121 WA0091 संभागीय आयुक्त के निर्देश पर श्रीडूंगरगढ़ में चलाया अतिक्रमण हटाने का अभियान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन के निर्देशानुसार श्रीडूंगरगढ़ कस्बे से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि पर अतिक्रमण हटाने का अभियान शनिवार को भी जारी रहा।पीडब्ल्यूडी के एनएच विंग द्वारा स्थानीय प्रशासन, पुलिस और नगर पालिका के सहयोग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान सहित तहसीलदार राजवीर कड़वासरा सहित अन्य आदि मौजूद रहे।
संभागीय आयुक्त ने बताया कि विभाग द्वारा श्रीडूंगरगढ़ से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि पर 190 अतिक्रमण चिन्हित करते हुए इन्हें हटाने के लिए 7 दिन पूर्व नोटिस दिए गए। इसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुक्रवार को चालू हुई। दो दिनों में 45 अतिक्रमण हटाए गए। वहीं 46 अतिक्रमण लोगों द्वारा हटा लिए गए।
संभागीय आयुक्त ने बताया कि यह अभियान रविवार को भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।


Share This News