ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220812 080736 13 बीकानेर : तिहरे हत्याकांड के मामले में 4 महिलाओं समेत 19 दोषी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में हुए तिहरे हत्याकांड के मामले में कोर्ट ने 24 में से 19 लोगों को दोषी करार दिया है। दोषी में चार महिलाएं भी शामिल है। जबकि उस वक्त एक जना नाबालिग था। पुलिस ने इस मामले में 24 आरोपियों के खिलाफ 17 अक्टूबर 2008 को कोर्ट में चालान पेश किया था।पंचायत भवन में बैठक कर बाहर निकले सरपंच त्रिलोकनाथ अपने बेटे लालनाथ और मित्र रूपाराम को दो जीप और ट्रैक्टरों ने घेर लिया। आसपास के घरों में छिपे कुछ लोग भी निकल कर बाहर आए। किसी के हाथ में लाठी थी, तो किसी के हाथ में कुल्हाड़ी और सरिया। हर किसी ने तीनों पर वार किया। इतना मारा कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने के बाद भी वार बंद नहीं हुए। त्रिलोकनाथ की आंखें बाहर निकाल दी गईं, बेटे लालनाथ का पैर काट दिया गया और मर चुके रूपाराम के शव को क्षत विक्षत कर दिया था।


Share This News