ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230115 145027 scaled स्पेन में छाया राजस्थान टूरिज्म, पैलेस व्हील्स का रोड शो Rajasthan News Portal पर्यटन
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थानी संस्कृति व स्थापत्य का जादू अब विश्व के देशों में देखा जा रहा है। स्पेन में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। टूरिज्म मार्ट फितूर में राजस्थान पवेलियन में आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि राजस्थान सरकार ने कोरोना काल में जो प्रबंध किए गए उसे भारत सहित पूरी दुनिया में मिसाल माना गया। उन्होंने कहा कि राजस्थान पर्यटन भी अपने स्वागत- सत्कार और मनुहार के लिए प्रसिद्ध है।विभिन्न देशों से आए टूर  ऑपरेटर्स और एजेंट्स को आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड़  ने राजस्थान आने का न्यौता दिया। हिंदी में दिए गए उनके भाषण का स्पेनिश भाषा में अनुवाद किया गया, जिसे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन  प्रतिनिधियों की भरपूर सराहना मिली। पैलेस ऑन व्हील्स शो :
फितूर -2023 में शुक्रवार को पैलेस ऑन व्हील्स को लेकर एक रोड शो का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने अंतरराष्ट्रीय पर्यटन प्रतिनिधियों के साथ पैलेस ऑन व्हील्स के बारे में जानकारी साझा की। राजस्थान पवेलियन में हाई-टी रखी गई, जिसमें टूर ऑपरेटर और ट्रैवल एजेंट्स के साथ राजस्थान में पर्यटन की नई संभावनाओं पर बातचीत की गई।
पर्यटन विभाग की  प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने फितूर -2023 में एक प्रेजेंटेशन दिया जिसमें राजस्थान के पर्यटन स्थल, होटल, हेरिटेज होटल, हस्तशिल्प, खानपान , जंगल सफारी और  राजस्थान टूरिज्म पॉलिसी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।


Share This News