ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220812 080736 12 बीके स्कूल के पास नकाबपोश बदमाशों ने व्यक्ति को पीटा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज । बीकानेर के नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र में नकाबपोश बदमाशों ने व्यक्ति को घेरकर उस पर लाठियों व सरियों से हमला बोल दिया और कहा कि आज फनुडे को छोड़ेंगे नहीं, जान मार देंगे। मामला कल रात आठ बजे बीके स्कूल के पास श्रीराम बुक सेन्टर के आगे का है। जहां बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। इस आशय की रिपोर्ट बिस् सों का चौक क्षेत्र निवासी अशोक कुमार व्यास ने नया शहर पुलिस थाने में दी है। रिपोर्ट में बताया कि आटोपी मुख जी उर्फ खान साहब व चार पांच अन्य लडके जिन्होंने अपना चेहरा छिपा रखा था, मुंह पर डाटा बांध रखा था। मोटर साइकिलों पर बैठकर आये और अशोक कुमार को घेर लिया। आरोप है कि मुख जी ने ललकारते हुए कहा कि आज इस फनुडे को जान से मारे बगैर नहीं छोड़ेंगे। आरोप है कि मुख्य जी ने लोहे के सरियों व शेष आरोपियों ने डण्डों व पाइप से उसके साथ मारपीट की। जिससे उसको चोटें आई है। मामले की जांच कर रहे सहायक उप निरीक्षक ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


Share This News