ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220728 165735 6 शराब के ठेको को लेकर आई यह खबर ** बजट 8 फरवरी को होगा पेश Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान का साल 2023-24 का बजट 8 फरवरी को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पेश करेंगे। खुद सीएम ने इसकी जानकारी प्रेस वार्ता कर मीडिया को दी। उन्होंने कहा आगामी बजट युवाओं और स्टूडेंट्स को समर्पित होगा। उनके लिए कई महत्वपूर्व घोषणाएं और योजनाएं बजट में पेश की जाएंगी।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- हमने कैबिनेट में सर्वसम्मति से हाथ उठाकर प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजा है कि वह संसद में राइट टू सोशल सिक्योरिटी कानून बनाए। उन्होंने कहा-सोशल सिक्योरिटी देश में मुद्दा बनना चाहिए।  बीपीएल, नॉन बीपीएल, एनएफएसए और सभी लोगों को यह अधिकार है जब तक वह जीवित रहें, उनको सोशल सिक्योरिटी का अधिकार मिले।सीएम ने कहा-हमने तय किया है कि 12 बजे तक डिस्को- बार, पब वगैरह बंद हो जाएंगे। शराब ठेके रात 8 बजे तक बंद हो जाएं।  यह भी सख्ती से देखा जाएगा। इलाके का SHO इसके लिए ज़िम्मेदार होगा। उन्होंने कहा- प्रदेश में एसीबी करप्शन को लेकर जीरो टॉलरेन्स बरत रही है, किसी को छोड़ नहीं रही है। लोग कहते हैं हिंदुस्तान में सबसे ज़्यादा एसीबी छापे राजस्थान में पड़ रहे हैं। यह बात विपक्ष को पच नहीं रही है।


Share This News