IMG 20220812 080736 10 1500 रुपये में खरीदें नया एंड्राइड मोबाइल, इस लालच में फंसे अनेक, ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार, ऐसे फंसे लोग Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान में ऑनलाइन ठगी के मामले बढ़ रहे हैं। भरतपुर गोपालगढ़ थाना पुलिस ने मंगलवार को ऑनलाइन ठगी करने के मामले में दो नाबालिग को डिटेन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए साइबर ठगों से 3 मोबाइल और एक अपाचे बाइक जब्त की गई है। उनके मोबाइल में हजारों रुपये का ट्रांजेक्शन भी पाया गया है।एसपी श्याम सिंह ने बताया कि मंगलवार को थाना पुलिस को आरोपियों के बारे में सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम ने हैवतका गांव के रहने वाले आरोपी इरशाद मेव पुत्र समशु (27) को गिरफ्तार कर दो नाबालिगों को साइबर ठगी के आरोप में निरुद्ध किया है।आरोपियों के पास मिले मोबाइल में हजारों रुपयों का ट्रांजेक्शन पाया गया है।  आरोप ने जियो फोन 5जी मोबाइल ऑल इंडिया डिलीवर अवेलेबल प्राइस 1500 रुपये नाम से फेसबुक पर पेज बना रखा है। आरोपी इस पर 1500 रुपये में एंड्रॉयड मोबाइल बेचने का विज्ञापन अपलोड किया था। आरोपी फर्जी सिम कार्ड का उपयोग कर विभिन्न सोशल साइट पर सस्ती दरों में मोबाइल और अन्य सामान बेचने का झांसा देकर लोगों से ठगी करते थे।


Share This News