Thar पोस्ट, न्यूज। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में बारिश के आसार हैं। प्रदेश के उत्तरी इलाकों में मौसम विभाग ने 23 और 24 जनवरी को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने इसको लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान में बारिश होने की आशंका जताई है। इस बीच, तेज हवाएं चलने और ओले पड़ने के भी आसार हैं। इसके चलते एक बार फिर से ठंड से लोग परेशान हो सकते हैं।