ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20230114 170313 scaled कैमल फेस्टिवल : कोमल को मिस मरवण, जोशी को मि.बीकाणा का खिताब Rajasthan News Portal पर्यटन
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज, बीकानेर। अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव के दूसरे दिन शनिवार को डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित मिस मरवण और मिस्टर बीकाणा प्रतियोगिताएं देशी-विदेशी पर्यटकों के विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
एक ओर जहां पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे रोबीले वीर रस से ओतप्रोत गीतों के साथ कदमताल करते दिखे, वहीं नखशिख श्रृंगार के साथ युवतियों ने मिस मरवण प्रतियोगिता में भागीदारी निभाई।कोमल सिद्ध ने मिस मरवण का खिताब जीता। हर्षिता मारू उपविजेता रही। इसी प्रकार रविंद्र जोशी मिस्टर बीकाणा चुने गए। इस प्रतियोगिता में योगेश शर्मा और शाश्वत राजपुरोहित संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। इस दौरान बीकाणा फैशन शो भी आयोजित किया गया।जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया और अतिरिक्त कलेक्टर (नगर) पंकज शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान गिरधर व्यास और पूर्व मिस्टर बीकाणा अशोक बोहरा मौजूद रहे।
विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम तैयार करने में सहायक सांख्यिकी अधिकारी बृज भूषण व्यास, सांख्यिकी निरीक्षक मनीष पुरोहित और कनिष्ठ सहायक अंकित पुरोहित का योगदान रहा।

IMG 20230114 163434 कैमल फेस्टिवल : कोमल को मिस मरवण, जोशी को मि.बीकाणा का खिताब Rajasthan News Portal पर्यटन

Share This News