ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220812 080736 7 पत्नी ने की पति की हत्या, ऐसे खुला राज Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज । राजस्थान के उदयपुर जिले के परसाद थाना इलाके में पत्नी द्वारा पति की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आपसी झगड़े के बाद पत्नी कुल्हाड़ी से हमला कर पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद पत्नी ने अपने दो नाबालिग बेटों की मदद से घर के आगे गड्ढा खोदकर पति के शव को दफना दिया।आरोपी पत्नी ने परिवार के अन्य सदस्यों को पति के बाहर मजदूरी पर जाने का बोलकर गुमराह करती रही। लेकिन उसकी काली करतूत का पर्दाफाश हो गया। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, नाबालिग बेटों की तलाश जारी है।परसाद थानाधिकारी अनिल बिश्नोई ने बताया कि प्रार्थी हरीश पिता भीमा मीणा निवासी खरबर ए फला हदात ने शिकायत दर्ज कराई कि 5 दिसंबर से उसका बड़ा भाई रुपलाल मीणा पिता भीमा मीणा उम्र 49 साल घर पर नजर नहीं आया। इस बारे में जब भाभी शारदा से पूछा तो उसने कहीं मजदूरी करने जाना बताया और संपर्क नहीं होना बताया। इस पर हरीश ने अपनी भाभी के साथ थाने में पहुंचकर भाई की गुमशुदगी दर्ज करवाई। इसके बाद से वह लगातार परिवार के अन्य सदस्यों की मदद से भाई को ढूंढ रहा था। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।इस दौरान सोमवार को रुपलाल के खेत की पाली में बदबू आने पर उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से पाली पर से पत्थरों को हटाकर देखा तो इंसान की खोपड़ी का कंकाल और कुछ हड्डियां दिखाई दी। इस पर पुलिस और परिजनों ने शारदा से पूछताछ की तो वह बिना कुछ बताए मौके से भागने लगी। इस पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने जब शारदा से पूछताछ की तो उसने कुल्हाड़ी से हमला कर अपने पति की हत्या करना स्वीकार कर लिया। साथ ही अपने नाबालिग बेटों की मदद से घर के बाहर ही गड्ढा खोदकर शव को दफन करने की बात कही।


Share This News