ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230110 WA0001 850x435 1 कम्यूनिटी वेलफेयर सोसायटी के पोस्टर का विमोचन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। कम्यूनिटी वेलफेयर सोसायटी (ट्रस्ट) की महिला विंग द्वारा 11 जनवरी को प्रात: 11 बजे गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव पार्वती मंदिर भवन में मंथन विषयक एक आयोजन किया जाएगा। मंथन के पोस्टर का विमोचन सोमवार को कम्यूनिटी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी, मनोज सिंह शेखावत, ललित चारण, शारदा नायक, बाला स्वामी, सरोज कंवर एवं वाना जोशी द्वारा किया गया। अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि महिला विंग द्वारा आयोजित मंथन कार्यक्रम में महिलाओं-बालिकाओं को जागरुक, आत्मनिर्भर करने व अपने हुनर के अनुरूप सिलाई, ब्यूटीशियन, मेहंदी, सामान पैकिंग, पापड़ बटाई या परम्परागत उत्पाद आदि कार्य करना चाहती हैं उन्हें प्रेरणादायी उद्बोधन दिया जाएगा। मोटिवेशनल व स्नेह मिलन समारोह में महिलाओं व बालिकाओं के साथ सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक विचारों पर अभिव्यक्ति व चर्चा होगी। सोसायटी अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि मंथन कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाएं मोटिवेशनल स्पीच देकर उपस्थिति महिलाओं व बालिकाओं को जागरुक करने का प्रयास करेंगी। संरक्षक राजकुमार किराड़ू ने बताया कि लगभग 500 से अधिक महिलाएं व बालिकाएं इस आयोजन में शामिल होंगी। गौरतलब है कि कम्यूनिटी वैलफेयर सोसायटी द्वारा शहर में पांच अलग-अलग स्थानों पर सेंटर खोले जाएंगे। प्रत्येक सेंटर पर लगभग पांच हाइटेक सिलाई मशीनें स्थापित होंगी तथा 20 महिलाओं को अलग-अलग शिफ्ट में रोजगार प्रदान किया जाएगा। इस तरह से पांच सेंटर पर करीब 100 महिलाएं रोजाना रोजगार प्राप्त कर सकेंगी।


Share This News