Thar पोस्ट, न्यूज। तारादेवी चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 14 जनवरी को 9.30 बजे माणक चंद सोनी व सुंदर देवी कड़ेल की स्मृति में जरूरतमंद, असहाय लोगों को कंबल व कैनवास जूते वितरित किये जायेंगे। सुबह 9.30 बजे फड़बाज़ार गणेश मंदिर के पास स्थित जय महालक्ष्मी ज्वेलर्स शो रूम पर होने वाले कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त नीरज के पवन मुख्य अतिथि होंगे। कॉमेडियन मुकेश अतिथि होंगे। सेठ शंकर लाल सोनी कड़ेल द्वारा स्वागत किया जाएगा। आयोजन में हनुमान प्रसाद सोनी कड़ेल-तारा देवी सोनी, एड.विजय प्रकाश गोयतान, राधे श्याम कड़ेल व गणपत लाल का सहयोग रहेगा।