Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान आपदा प्रबंधन समिति के प्रदेशउपाध्यक्ष हनुमानदास व्यास को गांधी नेहरू विचार मंच का प्रदेश महासचिव
व बीकानेर संभाग प्रभारी मनोनित किया गया है।
गांधी नेहरू विचार मंच के राष्ट्रीय संस्थापक सत्यनारायण गौड़ ने बताया कि व्यास संभाग स्तर पर महापुरुषों की जयन्ती एवं पुण्यतिथि
मनाने उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जन-जागरण करेगें। व्यास को प्रदेश महासचिव मनोनीत करने पर पूर्व अध्यक्ष युवा
कांग्रेस, बी.जी. बिस्सा, सेवादल के प्रदेश सचिव नृसिंहदास व्यास, संगठन मंत्री, एजाज पठान, हंसराज बिश्नोई, सेवादल के पूर्व अध्यक्ष श्रवण
रामावत सहित अनेक लोगों ने बधाई दी है।

लालगढ़ जंक्शन का स्वरुप बदलने हेतु सौंपा ज्ञापन : बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं नरेश मित्तल ने लालगढ़ रेल्वे जंक्शन पर यात्रियों की सुविधाओं में विस्तार एवं जंक्शन का स्वरुप बदलने हेटी ज्ञापन वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक अनिल रैना को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि लालगढ़ जंक्शन के सारे प्लेटफोर्म को हाईलेवल प्लेटफोर्म का स्वरुप दिया जाए | सभी प्लेटफोर्म पर कवर शेड बनाए जाए ताकि यात्रियों को धूप, बरसात से होने वाली परेशानियों से निजात मिल सके | लालगढ़ जंक्शन पर एटीम सुविधाएं स्थापित की जाए ताकि यात्रियों को इधर उधर भटकना ना पड़े | जंक्शन पर मेडिकल स्टोर की व्यवस्था करवाई जाए ताकि यात्रियों को आपात समय में दवाइयां उपलब्ध हो सके | लालगढ़ जंक्शन के सभी प्लेटफोर्म पर पानी की प्रयाप्त सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए | मुख्य प्लेटफोर्म पर कोच गाइडेंस सिस्टम की व्यवस्था करवाई जाए | वेटिंग हॉल एवं वेटिंग रूम को सुसज्जित करते हुए उसमें टीवी और पर्याप्त बेंच की व्यवस्था करवाई जाए | लालगढ़ में 2 वाशिंग लाइन और बनाई जाए जिससे अन्य गाड़ियां खड़ी होने के साथ ही गाड़ियों का विस्तार संभव हो सके | लालगढ़ जंक्शन के आस पास रेल्वे की जमीनों पर हो रहे कब्जों को खाली करवाते हुए इस भूभाग में गार्डन का विस्तार किया जाए या इस भूमि को लीज पर दे दिया जाए इससे रेल्वे के राजस्व में भी वृद्धि हो सकेगी | बीकानेर के औद्योगिक विकास में आड़े आ रहे बींछवाल-करणी औद्योगिक क्षेत्र लिंक रोड़ स्थित रेल्वे फाटक पर पुल बनवाया जाए | रोजाना लाखों टन माल बीकानेर से बाहर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तैयार माल इसी लिंक रोड़ की और से निर्यात के लिए जाता एवं कच्चा माल आता है | यह फाटक दिन भर में तकरीबन 40 से 45 बार बंद होता है जिससे माल परिवहन में अनावश्यक देरी हो जाती है |
अनिल बोड़ा को पांचवा खुशाल चंद रंगा खेल अवार्ड से अर्पित
Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर/ सखा संगम, बीकानेर के तत्वावधान में वरिष्ठ खेल प्रशासक, जिला क्रीड़ा परिषद् के पूर्व सचिव एवं क्रीड़ाचल के सम्पादक रहे खुशालचंद रंगा की स्मृति में खेल पत्रकारिता अवार्ड अर्पण कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को ब्रह्म बगीचा में किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार कवि- कथाकार राजेन्द्र जोशी ने की तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उधोगपति एवं बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के संरक्षक श्री के.एल.बोथरा रहे ।
सखा संगम के संयोजक शिक्षाविद् भगवान दास पडिहार ने बताया कि खेल पत्रकार एवं शतरंज के खिलाड़ी अनिल बोड़ा को पांचवा खुशालचंद रंगा स्मृति खेल पत्रकारिता अवार्ड अर्पित किया गया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र जोशी ने कहा कि खुशालचंद रंगा ने महाविद्यालय स्तर पर एवं प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों की प्रगति के लिए उल्लेखनीय कार्य किया तथा खेल प्रशासक के रुप में जिला क्रीड़ा परिषद् के सचिव रहते हुए रंगा ने खेल संघों के विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। जोशी ने कहा कि राजस्थान में खेल पत्रकारिता की पहल करते हुए क्रीड़ाचल का प्रयास रेखांकित किया जाना चाहिए ।
मुख्य अतिथि बोथरा ने कहा कि रंगा ने छात्र राजनीति में नया आयाम स्थापित करने का प्रयास किया ,उन्होंने कहा कि रंगा की स्मृति में खेल पत्रकारिता अवार्ड अर्पण कार्यक्रम को नियमित रूप से सम्पादित करना चाहिए। रंगा समभाव रखते हुए छात्र जीवन से ही सबको साथ लेकर चलने की प्रवृत्ति के कारण ही खेल प्रशासक और खिलाड़ी के रूप में सफल रहे ,बोथरा ने कहा कि आर्थिक तंगी के कारण क्रीड़ाचल को बंद करना पड़ा, बोथरा ने कहा कि हम सबको सामूहिक रूप से खेल पत्रिका क्रीड़ाचल को वापस शुरू किया जाना चाहिए।
सखा संगम के अध्यक्ष एन डी रंगा ने स्वागत भाषण करते हुए कहा कि इससे पहले चार खेल पत्रकारिता अवार्ड दिये गये हैं, रंगा ने खुशालचंद रंगा की सदाशयता की प्रशंसा की।
प्रारंभ में साहित्यकार राजाराम स्वर्णकार ने स्वागत उद्बोधन दिया।राजस्थानी लेखक कमल रंगा ने रंगा के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला ।खेल पत्रकारिता अवार्ड से सम्मानित किये गये अनिल बोड़ा के व्यक्तित्व और कृतित्व पर कवि-संस्कृतिकर्मी चन्द्रशेखर जोशी ने प्रकाश डालते हुए अभिनंदन पत्र का वाचन किया । एडवोकेट हीरालाल हर्ष ने सम्बोधित करते हुए खुशालचंद रंगा द्वारा के राजनैतिक यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में अन्तरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रशिक्षक अनिल जोशी, खूमराज पंवार, नागेश्वर जोशी, ने भी सम्बोधित किया । आत्माराम भाटी ने अनिल बोड़ा के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला । अंत में शिक्षक नेता किशोर पुरोहित ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।बोड़ा को अतिथियों ने अभिनंदन पत्र, शाल,श्री फल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया ।कार्यक्रम में समाजवादी नेता नारायणदास रंगा ,बृज गोपाल जोशी, अशफाक कादरी , शिक्षक नेता सरवन पुरोहित ,मनीष कस्बा, गिर्राज पारीक, ललित छंगाणी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
