ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220709 142244 बीकानेर : महिला का शव मिलने से सनसनी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर स्थित केमल फार्म के पास एक महिला का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। ये महिला शारीरिक रूप से दिव्यांग है। महिला का शव रेल पटरियों के पास मिला है, ऐसे में उसकी हत्या या फिर सुसाइड को लेकर पुलिस असमंजस में है। महिला का शव पीबी एम अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है, जहां उसका पोस्टमार्टम होगा। सिटी कोतवाली थाना इलाके के डारों के मोहल्ले की रहने वाली 17 वर्षीय शारीरिक रूप विकलांग युवती को पटरियों के पास देखा गया था। उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर्स ने इलाज के दौरान उसकी मौत होना बताया। महिला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान है। अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसकी हत्या की गई है या फिर सुसाइड किया है। ये भी आशंका है कि ट्रेन से गिरने के कारण दुर्घटनावश उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के साथ ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। तब तक उसकी सांस चल रही थी। उसका इलाज शुरू भी किया गया, लेकिन इलाज के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया। जेएनवीसी पुलिस ने उसका शव मोर्चरी में रखवा दिया है। प्रथम दृष्ट्या पुलिस का मानना है कि महिला यहां से गुजर रही ट्रेन से गिर गई है। इसी कारण उसकी मौत हो गई। सीओ सदर शालिनी बजाज ने बताया कि ये मर्डर नहीं है बल्कि हादसा हो सकता है।


Share This News