ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230106 WA0134 बीजेपी : सदर पुलिस थाना क्षेत्र में बढ़ती हुई चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग, जिला कलेक्टर को ज्ञापन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर । भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य के नेतृत्व में जिला कलेक्टर श्री भगवती प्रसाद से मुलाकात और जिला पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन प्रेषित कर सदर पुलिस थाना क्षेत्र में बढ़ती हुई चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने और चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए क्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त को बढ़ाने की मांग की । साथ ही भाजपा नेताओं ने नगर विकास न्यास सचिव के नाम ज्ञापन देकर न्यास द्वारा जूनागढ़ के सामने बनाए गए मसाला चौक की दुकानों की खिड़कियाँ, दरवाजे और शटर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी किए जाने की सूचना देते हुए संबंधित थाने में मामला दर्ज करवाकर उचित कार्रवाई की मांग भी रखी ।इस सम्बन्ध में जूनागढ़ मंडल अध्यक्ष अजय खत्री ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शिखरबंद महादेव, जूनागढ़ के सामने और हनुमान जी, संतोषी माता और अंजनी माता के तीन मंदिरों में गत दिनों चोरियां हुई है और अभी तक भी इन मामलों में चोरों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसके अलावा क्षेत्र में अनेक स्थानों पर चोरी की वारदातों से आमजन में डर का माहौल व्याप्त है और चोर खुलेआम बेधड़क चोरियां कर रहे हैं जिन पर अंकुश नहीं लगने से क्षेत्रवासी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।जिला कलेक्टर से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, जिला महामंत्री मोहन सुराणा, जिला उपाध्यक्ष एड. अशोक प्रजापत, जूनागढ़ मंडल अध्यक्ष अजय खत्री, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर चौधरी, जूनागढ़ मंडल महामंत्री मोहन सिंह राठौड़, पूर्व पार्षद जगदीश प्रसाद मोदी, विमल पारीक सम्मिलित रहे ।


Share This News