ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221202 104843 3 बीकानेर में सड़क हादसा, कोहरा बना कारण, युवक घायल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में कोहरे के कारण बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में बस और बोलेरो में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। बोलेरो में सिर्फ चालक ही था, जिसे चोट आई है। वहीं बस में सवार किसी सवारी के गंभीर चोट नहीं आई है। घायल को फिलहाल श्रीडूंगरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है।शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे कितासर के बस स्टैंड के पास ये हादसा हुआ। यहां एक बस से बोलेरो की सीधी टक्कर हुई। इस हादसे में बोलेरो की एक साइड के परखच्चे उड़ गए। जबकि ड्राइवर साइड बच गया। इससे ड्राइवर को चोट तो आई लेकिन वो बच गया। बोलेरो में ड्राइवर संजय सिंह अकेला था। वो उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद का रहने वाला है। दोनों वाहनों की टक्कर से जोर से धमाका हुआ तो आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे। संजय राठौड़ को बाहर निकाला गया। गरीब सेवा संस्थान के सदस्यों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज जारी है। हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है लेकिन सिर व पैर में चोट आने से उसे पीबीएम अस्पताल रैफर किया गया है। युवक के चेहरे व बाएं हाथ पर अधिक चोट लगी है।


Share This News