Thar पोस्ट, न्यूज। साहेब कमाल सरबसं दानी दशमेश पिता श्री गोविंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव जयनारायण व्यास कॉलोनी बीकानेर में आयोजित हूवा। प्रबंध कमेटी प्रधान शृंगारा सिंह ने बताया यह अयोजन 3 जनवरी की अखंड पाठ आयोजित कर किया , 4 जनवरी निशान साहिब की सेवा ( चोला बदली) और आज भोग श्री अखंड पाठ साहिब जी का आयोजन किया। इस मोके पर संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने दरबार में माथा टेका साथ सभी सिख धर्म अनुयाइयो को अपनी और से सुभकामने दी । रेड क्रॉस सोसाइटी के विजय ख़त्री ने सीखो को देश के लिए बलिदान देने वाला बताया । इस अवसर पर आयर्वेद विभाग और डॉ एच एस संधु द्वारा निःशुल्क परामर्श और दवा वितरण शिविर लगाया । जिस लिए आयर्वेद विभाग के उप निदेशक डॉ घनश्याम रामावत , सहायक निदेशक डॉ राम कुमार शर्मा , डॉ। हरमीत सिंह और डॉ राजकुमार कुमावत ने अपनी सेवाये की ।प्रबंदक कमेटी के प्रधान शृंगारा सिंह और डॉ एच एस संधु ने नीरज के पवन संभागीय आयक़्त आईआरजी के पवन , रेड क्रॉस के विजय ख़त्री , महावीर रंका और आए चिकित्सकों को सरोप और स्मृति चिन्हाए प्रदान किए। मीडिया से आये पत्रकारों को भी सरोप भेंट किये। रागी जत्था के हजूरी रागी रवींदार सिंह द्वारा शब्द कीर्तन सुनिए और सभी संगत ने लंगर प्रसादी ली।

राजपुरोहित के ‘मृत्यु रासौ’ को मिलेगा
चुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी पुरस्कार

श्रीडूंगरगढ़। साहित्य के क्षेत्र में प्रतिष्ठित चुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार इस वर्ष व्यंग्यकार शंकरसिंह राजपुरोहित को उनके व्यंग्य कथा-संग्रह ‘मृत्यु रासौ’ के लिए दिया जाएगा।इनलैंड ग्रुप की ओर से प्रदत्त किए जाने वाले इस पुरस्कार का आयोजन चुन्नीलाल सोमानी स्मृति संस्थान की ओर से प्रतिवर्ष किया जाता है। पुरस्कार संयोजक कथाकार चेतन स्वामी ने बताया कि आगामी 9 जनवरी को श्रीडूंगरगढ़ की राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति के सभागार में आयोज्य इस पुरस्कार समारोह के मुख्य अतिथि बीकानेर के वरिष्ठ आयकर अधिवक्ता सुरेश ओझा होंगे। अध्यक्षता साहित्यकार श्याम महर्षि करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कवि-कथाकार मालचन्द तिवाड़ी होंगे जबकि विशिष्ट अतिथि पर्यावरणविद् ताराचन्द इन्दौरिया होंगे। इस अवसर पर पुरस्कृत साहित्यिकार शंकरसिंह राजपुरोहित के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर रमेश भोजक समीर पत्रवाचन करेंगे। पुरस्कार के प्रायोजक लक्ष्मीनारायण सोमानी समारोह के स्वागताध्यक्ष होंगे।
कार्यक्रम संयोजक रवि पुरोहित ने बताया कि कोरोना काल से पूर्व प्रकाशित शंकरसिंह राजपुरोहित के व्यंग्य-संग्रह ‘मृत्यु रासौ’ को इससे पहले पांच साहित्य पुरस्कार मिल चुके हैं। गत वर्ष रोटरी क्लब, बीकानेर का राज्य स्तरीय राजस्थानी गद्य पुरस्कार भी ‘मृत्यु रासौ’ को प्रदान किया गया था। इस व्यंग्य-संग्रह का मूल पाठ राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बारहवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में भी शामिल किया गया है। राजपुरोहित राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर तथा केन्द्रीय साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली से भी पुरस्कृत हैं।