ताजा खबरे
मारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजह
car बीकानेर में खड़ी कार में लगी आग Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर शहर के नयाशहर थाना इलाके में कोठारी अस्पताल के पास खड़ी एक कार में गुरुवार दोपहर अचानक आग लग जाने से एकबारगी अफरा तफरी मच गई। शुक्र रहा कि इस समय कार में कोई नहीं था, ऐसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। आग से कार के आगे का हिस्सा जलकर राख हो गया। जानकारी मिली है कि करीब डेढ़ बजे कोठारी अस्पताल के पास डॉ. प्रीति कल्ला के घर के आगे खड़ी कार के नीचे से धुआं आता दिखाई दिया। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले आग की लपटे तेज हो गई। जिसमें बोनट, ईंजन, स्टेयरिंग, ब्रेक, ड्राइवर सीट व उसके पास की सीट जलकर राख हो गई। इस दौरान यहां खड़े लोगों ने पानी और मिट्टी फेककर आगे बुझाने में लग गये। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि आग ईंधन टैंक तक नहीं पहुंची, अन्यथा ज्यादा नुकसान हो सकता था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया।


Share This News