ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221102 132045 2 सर्दी की छुटि्टयों में नहीं खुलेंगे स्कूल्स, चेतावनी जारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। इस बार प्राइवेट स्कूल्स सर्दी की छुटि्टयों में किसी भी स्थिति में स्टूडेंट्स को नहीं बुला सकेंगे। बीकानेर के जिला शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में सभी प्राइवेट स्कूल को सख्त आदेश देते हुए चेतावनी दी है कि अगर कोई स्कूल संचालित हुई तो मान्यता रद्द करने के प्रस्ताव सरकार को भेज दिए जाएंगे।
जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) सुरेंद्र सिंह भाटी ने कहा है कि आमतौर पर प्राइवेट स्कूल्स शीतकालीन अवकाश के दौरान स्कूल संचालित करते हैं। कई बार कोचिंग क्लासेज के नाम पर तो कई बार अन्य गतिविधियों के नाम पर स्कूल संचालित किए जाते हैं। इस बार शिक्षा विभाग ने 25 दिसम्बर से पांच जनवरी तक अवकाश है। इस अवधि के दौरान अगर कोई स्कूल संचालित हुई तो उनके खिलाफ विभाग की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी। शिकायत मिलने पर विभाग की टीम स्कूल पहुंचकर निरीक्षण करेगी। अगर किसी स्कूल में क्लासेज लगने के प्रमाण मिलते हैं ताे मान्यता रद्द करने के प्रस्ताव शिक्षा निदेशालय को भेजे जाएंगे।प्राइवेट स्कूल्स शीतकालीन अवकाश में भी अतिरिक्त क्लासेज लगाते हैं। आमतौर पर आठवीं, नौंवीं व दसवीं की अतिरिक्त क्लासेज लगती है। सीनियर सैकंडरी स्कूल बारहवीं की क्लासेज भी लगाते हैं। अभिभावकों की शिकायत है कि अत्यधिक सर्दी के बाद भी स्कूल्स स्टूडेंट्स को बुला रहे हैं।


Share This News