ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20220804 125654 7 कोरोना की सुनामी की चपेट में आएंगे कई देश ! एक दिन में आ रहे है करोड़ों पॉजिटिव ! Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। कोरोना ने चीन में हाहाकार मचा दिया है। सभी व्यवस्थाएं चरमरा गई है। शवों के भी कोई व्यवस्था नहीं बची है। कोरोना वायरस खूब तबाही मचा रहा है। यहां लाख तो छोड़िए, यहां रोजाना करोड़ों की संख्या में मामले सामने आ रहे हैं। केवल एक दिन में चीन में 3.7 करोड़ मामले मिलने का अनुमान जताया गया है। जो दुनिया के किसी देश में सामने आए अब तक के सबसे अधिक मामले हैं। इस बीच दुनिया के लिए एक और चिंता की खबर सामने आई है। वैज्ञानिकों ने चीन में कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर चिंता जाहिर की है।वैज्ञानिक चिंतित हैं कि चीन में तेजी से फैल रहा कोरोना संक्रमण दुनिया में एक नया कोरोना वायरस म्यूटेंट फैला सकता है। हालांकि वैज्ञानिक म्यूटेंट के बारे में नहीं बता पा रहे हैं, लेकिन उन्होंने इसके आने की संभावना जताई है। नया कोरोना वायरस म्यूटेंट ओमिक्रॉन वेरिएंट जैसा हो सकता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह स्ट्रेन्स का कॉम्बिनेशन हो सकता है, या कुछ पूरी तरह से अलग हो सकता है।

इन देशों में अलर्ट : चीन में कोरोना के BF.7 वेरिएंट ने कोहराम मचाया हुआ है। वहीं चीन में 32 करोड़ से ज्यादा कोरोना के मरीज सामने आ चुके हैं। चीन में रोजाना औसतन 2 करोड़ मामले आ रहे हैं। चीन में कोरोना से मरने वालों की संख्या रोजाना हजारों में है। ऐसे में चीन में दहशत का माहौल है, लेकिन भारत के साथ-साथ दुनिया भर में एक बार फिर कोरोना विस्फोट का डर पैदा हो गया है। इसके साथ ही चीन में कोरोना विस्फोट को देखते हुए दक्षिण कोरिया, ब्राजील और जापान में अलर्ट जारी किया गया है।कोरोना वायरस अपने चरम पर दिखाई दे रहा है, जहां लोग नए साल के आने से पहले अपने घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं। जापान में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, वहीं जनवरी की शुरुआत में राजधानी टोक्यो में संक्रमण चरम पर हो सकता है। जापान में मामलों में दिसंबर की शुरुआत से ही बढ़ोतरी देखी जा रही है। यहां 4 दिसंबर को 89,622 मामले सामने आए थे, उसके बाद से रोजाना कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। जहां 18 दिसंबर को 136,407 मामले थे, यह बढ़कर 149,665 हो गए। जापान में एक दिन में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले अगस्त में सामने आए थे, जब करीब 260,000 लोग कोरोना के शिकार हुए थे।


Share This News