ताजा खबरे
मारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजह
IMG 20221227 WA0169 बीकानेर : कचोरी व समोसे का निरीक्षण, रसगुल्ले का लिया सैंपल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर । राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजना शुद्ध के लिए युद्ध के तहत मंगलवार को बीकानेर जिले में रीयूज्ड कुकिंग ऑयल के विरूद्ध  विशेष अभियान चलाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पंवार के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार द्वारा बीकानेर के विभिन्न होटल संचालकों, नमकीन विक्रेताओं तथा कचोरी समोसे वालों का निरीक्षण किया गया। एफएसओ सुरेन्द्र कुमार ने एफएसएसएआई एक्ट के तहत खाद्य तेलों के अधिकतम 3 बार रीयूज तथा खराब बचे हुए तेलों के निस्तारण प्रक्रिया समझाई। साथ ही होटल और  रेस्टोरेंट में कार्यरत कर्मचारियों में से एक या दो को फॉसटेक के तहत ऑनलाइन प्रशिक्षण लेने की अनिवार्यता के बारे में बताया । सभी जगह साफ-सफाई हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त रानीबाजार के सगुन रसगुल्ला प्रतिष्ठान से रसगुल्ले का एक नमूना एकत्र कर जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला बीकानेर भेजा गया। निरीक्षण में सहायक कर्मचारी सुखदेव शामिल रहे। सेहत का दुश्मन है रीयूज्ड तेल
डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया कि बार-बार गर्म करने पर कुकिंग ऑयल में ट्रांस फैट की मात्रा बढ़ जाती है उसी के साथ कई विषैले तत्व बन जाते हैं जो सेहत के लिए बहुत गंभीर नुकसानदायक होते हैं। एफएसएसएआई के गाइडलाइन अनुसार तेल को एक बार में उपयोग करना चाहिए तथा इस दौरान अधिकतम 3 बार गर्म किया जा सकता है।


Share This News