ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20221226 WA0067 मेजर पूर्ण सिंह सर्कल के पास पतंग उड़ाते बच्चों के स्कल्पचर के साथ हुई शुरुआत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। जिला कलक्टर एवं नगर विकास न्यास अध्यक्ष भगवती प्रसाद कलाल की पहल पर शहरी क्षेत्र के प्रमुख मार्गों के डिवाईडरों पर आकर्षक स्कल्पचरों के माध्यम से सौंदर्यकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया है।
मेजर पूर्ण सिंह सर्किल से वृद्धजन पार्क की ओर जाने वाले मार्ग के डिवाइडर पर पतंग उड़ाते बच्चों का स्कल्पचर लगाया गया है। आगामी मकर सक्रांति पर्व को देखते हुए इस स्कल्पचर को सबसे पहले लगाया गया है। इस पर लगभग 2 लाख 17 हजार रुपए व्यय हुए हैं। इसी प्रकार शहर की ओर आने वाले प्रमुख मार्गों पर अलग-अलग थीम आधारित स्कल्पचर बनाए जाएंगे। यह कार्य आगामी दो माह में पूर्ण कर लिया जाएगा।
जिला कलेक्टर ने बताया कि हल्दीराम प्याऊ से म्यूजियम सर्कल की ओर आने वाली रोड पर गणितीय अंक और एल्फाबेट आधारित स्कल्पचर लगए जाएंगे। इसी प्रकार नोखा रोड पर पशु-पक्षियों, श्रीगंगानगर रोड पर योग की विभिन्न मुद्राओं और जैसलमेर रोड पर विभिन्न खेलों से जुड़े स्कल्पचर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक रोड पर तीस-तीस स्कल्पचर लगेंगे। इन पर लगभग 28 लाख रुपए व्यय होंगे। इससे मुख्य मार्गों के सौंदर्यकरण में इजाफा होगा। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र के सर्कल्स के सौंदर्यकरण का कार्य भी प्रगति पर है। रात के समय इन स्थानों। पर आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था भी की गई है।

6 जनवरी को होगी निगम की साधारण सभा की बैठक

बीकानेर। नगर निगम बोर्ड की साधारण सभा की बैठक 6 जनवरी को दोपहर 12:15 बजे वेटरनरी विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित होगी। बैठक में सभी पार्षदगण उपस्थित रहेंगे। आयुक्त नगर निगम अरुण प्रकाश शर्मा ने यह जानकारी दी।


Share This News