ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221222 WA0126 जिला कलेक्टर ने सूड़सर और उदासर में विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने गुरुवार को सूड़सर और उदासर में आमजन की समस्याएं सुनी। उन्होंने सूड़सर में आंगनबाड़ी केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र तथा स्कूल का निरीक्षण किया और विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीकृत बच्चों की जानकारी ली तथा स्टोर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को उपलब्ध करवाए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को लेकर किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीकरण बढ़ाने के निर्देश भी दिए। उप स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुकार रजिस्टर का अवलोकन किया। केंद्र में उपलब्ध दवाइयां और जांच की स्थिति की जानकारी ली। संस्थागत प्रसव बढ़ाने और पुकार के तहत डोर टू डोर सर्वे की गति बढ़ाने के लिए निर्देशित किया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान जिले द्वारा प्रदान किए गए स्मार्ट टीवी इंस्टॉल नहीं किए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई तथा स्कूल प्राचार्य को निर्देश दिए कि गुरुवार को ही इस कॉल करना सुनिश्चित किया जाए।


Share This News