Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के पड़ोस में श्रीगंगानगर शहर के पुरानी आबादी थाना इलाके में वार्ड छह चक छह जेड में रविवार सुबह हत्या के बाद शव खाली प्लाट में पटककर जलाने के मामले का करीब 12 घंटे में पुलिस ने खुलासा करते हुए दंपत्ति को अबोहर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने अवैध संबंधों की आड़ में घर बुलाकर हत्या कर दी थी।आसपास के इलाके के थानों में लापता व्यक्तियों के बारे में पता लगाया गया। इसमें दोपहर बाद पुलिस को कुछ लापता व्यक्तियों के बारे में जानकारी मिली थी। इस मामले की जांच थाना प्रभारी सुरजीत कुमार को सौंपी गई। मामले को ट्रेस आउट करने के लिए एएसपी के निर्देशन और सीओ सिटी अरविंद बेरड के सुपरविजन में थाना प्रभारी पुरानी आबादी, डीएसटी प्रभारी कश्यप सिंह, एएसआइ प्रमोद कुमार और अन्य की टीम गठित की गई। टीम ने साक्ष्य जुटाए और तकनीकी जांच व सूचना एकत्रित कर अज्ञात शव की पहचान विजेन्द्र सिंह पुत्र भानी सिंह राजपूत निवासी सात जेड के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने मृतक का मोबाइल, एटीएम आदि की जानकारी जुटाई तो प्रकरण का खुलासा होता चला गया।पुलिस ने अबोहर में दबिश देकर आरोपी रोहित (23) पुत्र गुलशन निवासी हबीबगंज लुधियाना व आशु उर्फ जसमीन पत्नी रोहित निवासी शिवरामपुरा अबोहर पंजाब हाल निवासी पुरानी आबादी को चिह्नित कर गिरफ्तार किया गया। टीम में हैड कांस्टेबल राजकुमार, संजीव गौतम, कांस्टेबल राकेश कमार, वेदप्रकाश, सुमन, अजय, रोहिताश्व, जयप्रकाश, सीताराम, नरेन्द्र और पवन कुमार शामिल रहे। इसमें कांस्टेबल राकेश की खुलासे में अहम भूमिका रही।