madan dilawar 1671522830 बीजेपी नेता मदन दिलावर के बिगड़े बोल हुए वायरल Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीजेपी के नेता मदन दिलावर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। दिलावर ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने वीडियो जारी कर कांग्रेस नेताओं को पागल बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती कराने बहुत जरूरी है।विधायक मदन दिलावर ने कहा कि यानी इनको यज्ञ की ज्वाला और सूर्य भगवान का रंग, सब में गुंडे दिखाई देते हैं। भगवा कपड़े पहनने वाले देश के साधु संत इन्हें गुंडे दिखाई देते हैं। विधायक दिलावर ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बयान का भी हवाल दिया। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह ने भी कहा कि आर्थिक संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है। राहुल गांधी ने कहा कि जय श्रीराम मत बोलो। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हिंदुओं का अपमान करते हैं। दिलावर ने कहा कि वैसे जनता इन्हें ठीक कर देगी। पर मुझे लगता है इन सब को यदि ठीक करना है। तो इन सब को मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती कराएं। जिससे इनका दिमाग ठीक हो।इससे पहले भाजपा कार्यकर्ता और किसानों पर लाठीचार्ज को लेकर दिलावर ने विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा कि किसान अपनी बात कहने के लिए जा रहे थे। उन पर लाठीचार्ज करते हुए शर्म नहीं आई। गधों के लिए शेरों को परेशान किया जा रहा है।


Share This News