ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221209 WA0240 रास्ता खोलो अभियान: बीकानेर में खुलवाए गये 65 रास्ते Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

जिला कलेक्टर की पहल पर ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा के लिए 15 जनवरी तक चलेगा अभियान
Thar पोस्टबीकानेर । ग्रामीण क्षेत्र में रास्ते की भूमि पर अतिक्रमण हटाने के लिए चलाए जा रहे रास्ता खोलो अभियान के तहत अब तक जिले में 65 रास्तों से अतिक्रमण हटवा कर ग्रामीणों व किसानों के लिए आवागमन सुचारू करते हुए उन्हें राहत प्रदान की गई है।
जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्र में रास्तों की भूमि पर अतिक्रमण की व्यापक तौर पर मिल रही शिकायतों के मद्देनजर किसानों को राहत देने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। जिला कलेक्टर ने बताया कि इस अभियान के तहत शुक्रवार को उपखंड अधिकारी और तहसीलदार द्वारा विशेष कार्यवाही की जा रही है जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्र में बीकानेर तहसील में 8, नोखा में 15 कोलायत में दो, लूणकरणसर में 8, पूगल में 8, खाजूवाला में 7 छतरगढ़ वह श्रीडूंगरगढ़ में 4-4 तथा बज्जू में 9 रास्ते खुलवाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि रास्ते की भूमि पर अतिक्रमण होने से काश्तकारों को आने जाने एवं कृषि संबंधी उपकरणों को लाने ले जाने में समस्या के मद्देनजर किसानों की सुविधा के लिए इस अभियान के जरिए समस्त रास्ते खुलवाते हुए यह सुनिश्चित करवाया जाएगा कि प्रत्येक किसान को उसके खेत तक पहुंचने के लिए रास्ता उपलब्ध हो। यह अभियान 15 जनवरी तक चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान से जिले में कानून व्यवस्था संधारित करने में भी मदद मिलेगी।


Share This News