ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221209 200733 देहदानी कवि कॉमरेड श्री हर्ष का निधन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। जनवादी चेतना के प्रखर कवि कॉमरेड श्री हर्ष का शुक्रवार को बीकानेर में निधन हो गया। वे 93 वर्ष के थे और लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। राजस्थान और बंगाल में प्रगतिशील कविता के प्रमुख हस्ताक्षरों में से एक श्री हर्ष ने साहित्य के जरिये समाज के दबे- कुचले और पिछड़े वर्ग की पीड़ाओं को अभिव्यक्त किया था। शनिवार सुबह 10 बजे उनके बेनीसर बारी स्थित निवास से उनकी अंतिम यात्रा सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के एनोटॉमी विभाग पहुंचेगी, जहां श्री हर्ष की इच्छा के अनुसार उनका देहदान किया जाएगा। लगभग सात दशक के सुदीर्घ साहित्यिक जीवन में हर्ष के मछलिया ठहरे तालाब की, अपने अपने सुख,रोशनी की तलाश, राजा की सवारी, मुरझाए चेहरों की चहल पहल और घर का सच आदि अनेक कविता संग्रह प्रकाशित हुए हैं। उन्होंने ‘चन्द्रयान’ जैसी प्रगतिशील चेतना की अनेक पत्रिकाओं का सम्पादन भी किया था। बीकानेर के साहित्यिक समाज में कवि श्री हर्ष के निधन के समाचार से शोक का वातावरण बन गया है। संजय आचार्य वरुण, सुनील गज्जाणी, रमेश भोजक समीर, विप्लव व्यास, डॉ. कृष्णा आचार्य और राजस्थान उर्दू अकादमी के प्रोग्राम कन्वीनर एवं शायर इरशाद अज़ीज़ ने भी कवि श्री हर्ष के निधन पर गहरा शोक जताया है।


Share This News