Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। बीकानेर के पड़ोसी जिले जोधपुर में शादी समारोह में पांच गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 60 लोग झुलस गए और दो साल के बच्चे की झुलसने से मौत हो गई,ल। शेरगढ़ के पास भूंगरा गांव में गुरुवार शाम का है। यहां तख्त सिंह के घर में शादी समारोह था। घर से बारात रवाना होने वाली थी, तभी अचानक सिलेंडर फट गए।हादसा हुआ, तब वहां काफी संख्या में बाराती मौजूद थे। झुलसे लोगों को शेरगढ़ लाया गया। यहां से कुछ लोगों को जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल के बर्न यूनिट में रेफर किया गया है। ग्रामीण एसपी अनिल कयाल ने बताया कि करीब पांच सिलेंडर फट गए थे। खाना बनाते समय अचानक एक सिलेंडर में लीकेज हुआ और आग पकड़ ली। इसी दौरान वहां पास में मौजूद पांच सिलेंडर ने भी आग पकड़ ली और धमाके होने लगे। जहां सिलेंडर फटे वहां 100 के करीब लोग मौजूद थे।