ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20221209 201844 22 दिसम्बर को होगा खादी फैशन शो रवीन्द्र रंगमंच पर Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज।बीकानेर। खादी को आमजन में लोकप्रिय बनाने और खादी अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद््देश्य से रवीन्द्र रंगमंच में 22 दिसम्बर को खादी फैशन शो आयोजित किया जाएगा। इस फैशन शो में कॉलेज स्टूडेंट्स द्वारा खादी आधारित वस्त्रों के डिजाइन व परिधानों का प्रदर्शन किया जाएगा।
अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ए एच गौरी ने बताया कि संभागीय आयुक्त के निर्देश पर इस सम्बंध में विभिन्न एंजेसियों के साथ शुक्रवार को बैठक कर तैयारियों की चर्चा की गई। फैशन शो में वस्त्र उद्योग में कार्यरत संस्थान, बुटिक और डिजाइनिंग से जुड़े अन्य संस्थानों को भी खादी आधारित वस्त्रों की डिजाइन प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। खादी फैशन शो में भागीदारी के इच्छुक निजी बुटिक, टेलर व अन्य सम्बंधित संस्थान 15 दिसम्बर तक अपनी भागीदारी के सम्बंध में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी खादी विभाग से प्राप्त की जा सकती है।
अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ने बताया कि खादी फैशन शो में महारानी सुदर्शन कॉलेज, जैन गर्ल्स कॉलेज, महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज सहित मेडिकल व इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों को प्रतिभागी बनाया जाएगा। इस आयोजन में शहर की खादी एवं ग्रामोद्योग संस्थान, खादी बोर्ड व खादी से जुड़ी अन्य समितियों की भी भागीदारी रहेगी। उन्होंने बताया कि फैशन शो में हर आयु वर्ग के लिए खादी वस्त्रों का प्रदर्शन किया जाएगा। गौरतलब है कि खादी बोर्ड द्वारा वर्तमान में खादी मंदिर में खादी प्रदर्शनी भी आयोजित की जा रही है।


Share This News