ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221208 WA0109 बीकानेर आईजी से ट्रैफिक सहित अनेक मुद्दों पर चर्चा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पवीसिया एवं ओमप्रकाश करनानी ने महानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश के कार्य करने की शैली एवं बीकानेर में किये जा रहे नवाचारों एवं जनहित में लिए जा रहे निर्णयों की सराहना करते हुए बुके भेंट कर स्वागत किया | पचीशिया ने बताया कि बीकानेर में लगातार हो रही चोरियों से निजात दिलाने हेतु आईजी ओमप्रकाश द्वारा सभी थानाधिकारियों को रात्री कालीन गश्त करने हेतु पाबंद किया गया है इससे निश्चय ही बढ़ती चोरियों पर अंकुश लगेगा | साथ ही बीकानेर के बढ़ते ट्रेफिक व्यवस्था में सुधार करने हेतु सुझाव देते हुए बताया कि गोगागेट सर्किल जिससे बड़े बड़े वाहन गुजरते हैं जिससे ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ने के साथ साथ दुर्घटनाओं की भी आशंका बनी रहती हैं इस समस्या से निजात दिलाने हेतु गोगागेट सर्किल पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी की व्यवस्था की जाए | साथ ही पचीसिया ने दाऊजी रोड़ पर हाल में हुई चेन स्नेचिंग की घटना पर महानिरीक्षक का खुद जाकर मौका मुआयना करना और चोरी को अंजाम देने वाले समाजकंटकों की तुरंत गिरफ्तारी करने की कार्यशैली की प्रशंसा की |


Share This News