Thar पोस्ट, न्यूज। श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र मे शिक्षा जगत में आज एक नई सकारात्मक पहल हुई है और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे विद्यार्थीयों के लिए मुख्य बाजार में केकेसी कॉम्पिटिशन क्लासेज का उद्घाटन क्षेत्र के शिक्षाविदो ने किया और इसे क्षेत्र के लिए एक नई पहल बताया ।राजकीय विधालय ताल मैदान के प्रधानाचार्य आदुराम जी जाखड, सेसोमु स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज जी अग्रवाल ने संचालकों को बधाई देते हुए कहा की श्रीडूंगरगढ़ में एक अदद कोचिंग सेंटर की कमी थी जिसे संस्थान पूरी करने का सार्थक प्रयास करे। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन मे ईमानदार बनने की प्रेरणा देते हुए कहा की आज कि पीढ़ी ईमानदार होगी तो परिवार कुटुंब ही नहीं बल्कि देश संवर जाएगा । समारोह में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंधक नरेश कुमार जी, संस्कार इनोवेटिव स्कूल से विनोद जी गूंसाई ,मार्डन राजस्थान स्कूल के निदेशक मनीष जी शर्मा ,सन साईन स्कूल के राकेश कुमार जी, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल के द्वारकाप्रसाद जी पालीवाल, भारती निकेतन कॉलेज के प्रिंसिपल संजय जी व्यास, व्याख्याता दीपक जी चौधरी सभी ने संचालकों को इस क्रांतिकारी पहल के लिए बहुत-बहुत बधाई दी और कहा की क्षेत्र की बड़ी समस्या थी की युवतियां को बाहर पढ़ने के लिए भेजना अभिभावकों को असहज कर देता है। परंतु अब इस समस्या का समाधान केकेसी कॉम्पिटिशन क्लासेज के माध्यम से हो सकेगा। कार्यक्रम में कैलाश जी राजपुरोहित, संजय जी पारीक, कपिला जी स्वामी, गोविंद जी सारस्वत को सम्मानित किया गया। संचालक रिछपालसिंह सहित क्रांतिप्रकाश थेपड़ा,सवाईसिंह ,जीवनसिंह, सुनिल सारस्वत, अनिल धायल,रत्नलाल सारण ने अतिथियों को फूल-मालाएं पहनाई और शोल ओढ़ाकर, श्रीफल भेंट कर स्वागत किया। मंच संचालक निदेशक राज सर ने किया व उन्होंने कोचिंग के बेह्तरीन विषय विशेषज्ञों के साथ युवाओं के भविष्य के लिए उतम प्रयास करने का आश्वासन दिया। रिछपालसिंह ने सभी अतिथियों और विद्यार्थीयों का आभार प्रकट किया।