Thar पोस्ट, न्यूज़ बीकानेर। केन्द्रिय साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली के राष्ट्रीय कार्यक्रम ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के तहत सिंधी-राजस्थानी कवि सम्मेलन की बेवलाइन साहित्य श्रंृखला में बीकानेर के कवि-कथाकार कमल रंगा एवं वरिष्ठ साहित्यकारा सीमा भाटी राजस्थानी भाषा का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी काव्य रचना का वाचन आगामी 13 दिसम्बर 2022 को करेंगे।
अकादमी के आयोजन से जुड़े प्रभारी ओम नागर ने बताया कि इस महत्वूपर्ण साहित्य श्रंृखला में ‘दो भाषा-दो कवि’ में राजस्थानी-सिंधी जैसी भारतीय भाषाओं की काव्य प्रस्तुतियां होंगी, जिसमें राजस्थानी के कमल रंगा-सीमा भाटी एवं सिंधी के कानयो शेवाणी एवं जया जादवाणी भाग लेंगे। ऐसे आयोजनों से भारतीय भाषाओं में आपसी समन्वय एवं अपनत्व को और अधिक प्रगाढता मिलती है।
प्रज्ञालय के युवा शायर कासिम बीकानेरी ने राजस्थानी भाषा के साहित्यकार कमल रंगा एवं सीमा भाटी के राष्ट्रीय मंच पर काव्य वाचन पर खुशी व्यक्त की।

Thar पोस्ट। कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी की महिला विंग की हुई बैठक कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी की बैठक संस्था के कार्यालय में हुई! जिसमें महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य कर रही कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी की महिला विंग की सदस्यों ने भाग लिया! संस्था के संरक्षक राजकुमार किराडू ने जानकारी देते हुए बताया संस्था की महिला विंग का गठन अभी पिछले कुछ दिनों में ही हुआ है! विंग की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा महिला विंग के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने हुआ और रोजगार हेतु महिलाओं बालिकाओं के लिए प्रयास किया जा रहा है !आज की इस मीटिंग में मंजू टॉक, सपना तवर, गुड्डी गहलोत ,मोनिका खत्री, माया खत्री, मीनू मोदी ,शारदा नायक, भावना सिंधी, बाला स्वामी, अर्चना नागल ,वंदना जोशी, कांता गहलोत आदि महिलाओं ने हिस्सा लिया तथा अपने अपने विचार रखें जिसमें बाला स्वामी मोनिका खत्री वंदना जोशी इत्यादि महिलाओं ने बताया की महिलाओं के रोजगार के क्षेत्र में सिलाई से जुड़े कार्य उनको दिए जाएं तो वह ये कार्य आसानी से कर सकती हैं !वही मंजू टॉक भावना सिंधी व सपना तवर ने अपने विचार रखते हुए बताया की ब्यूटीशियन के क्षेत्र में बहुत सी महिलाएं ब्यूटीशियन का कोर्स किए हुए हैं उन्हें भी एकत्रित कर एक संगठित समूह के रूप में कार्य देखकर रोजगार दिया जा सकता है ! कांता गहलोत ने बताया की पापड़ बड़ी के क्षेत्र में महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जा सकते हैं गुड्डी गहलोत अर्चना लागल ने अपने विचार रखते हुए कहा कि महिलाओं व बालिकाओं को रोजगार के साथ-साथ खेल के लिए भी प्रोत्साहित करना चाहिए मीनू मोदी ने भी अपने विचार रखते हुए कहा किस जिस क्षेत्र में जिस तरह की महिलाएं कार्य कर सकती है उन्हें उन्हीं के हिसाब से रोजगार उपलब्ध करवाने का प्रयास करना चाहिए !शारदा नायक ने कहां संगठित महिलाएं किसी भी क्षेत्र में किसी भी प्रकार का कार्य करने में समर्थ हैं महिलाओं को सिर्फ संगठित होने की आवश्यकता है ! संस्था के अध्यक्ष कन्हैया लाल भाटी ने बताया कि यह विंग किसी सरकारी या गैर सरकारी अनुदान के बिना कार्य करे ! इसमें महिलाओं और बालिकाओं के लिए 4 तरह के स्टेप में कार्य किया जाए! पहला एक ऐसा प्लेटफार्म तैयार किया जाएगा जिसमें शिक्षित डिप्लोमा होल्डर अनुभवी महिला बालिकाओं के डाटा इकट्ठा कर उन्हें उनके हुनर के हिसाब से किसी ऑफिस, संस्था, फैक्ट्री, कंपनी मैं बातचीत कर उनकी सुरक्षा ध्यान में रखते हुए यह विंग उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास करे! दूसरे चरण में ऐसी महिलाएं बालिकाएं जिनके पास हुनर है जो कुछ कार्य जानती हैं लेकिन किसी कारण अपने घर से दूर जाकर कार्य नहीं कर सकती हैं उन्हें उन्हीं के घर के पास महिलाओं के समूह में किसी फैक्ट्री या बड़े उद्योग उद्योग से बात करके वहां से उन्हें कच्चा माल लेकर उनसे कच्चे माल को तैयार करवा कर वापस फैक्ट्री तक दिया जाए इस तरीके से उन्हें रोजगार उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाए ! तीसरे चरण में ऐसी महिलाएं बालिकाएं जो किसी हुनर को जानती है जिनमें कुछ काबिलियत है लेकिन उनके अनुरूप कोई भी फैक्ट्री उद्योग जॉब वर्क का कार्य नहीं दे रहा है तो उन्हीं के घर के पास जहां वह सुगम तरीके से पहुंच सकें उद्योग पतियों, बड़ी संस्थाओं, समाजसेवियों से बात करके उन्हें लघु उद्योग स्थापित कर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाए! चौथे चरण में ऐसी महिलाएं बालिकाएं जिन्हें किसी प्रकार का कोई कार्य आता नहीं है जो अशिक्षित हैं और उन्हें रोजगार की अत्यंत आवश्यकता है उन्हें भी शिक्षित कर उनकी स्वरुचि अनुसार उन्हें प्रशिक्षित कर रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाए।

Thar पोस्ट, बीकानेर / सखा संगम बीकानेर के तत्वावधान में युवाओं के प्रेरणास्रोत एवं नगर परिषद, बीकानेर के पूर्व सभापति श्री चतुर्भुज व्यास का बुधवार को नागरिक अभिनंदन किया जाएगा । सखा संगम के अध्यक्ष एन. डी .रंगा ने बताया कि बुधवार को दोपहर 2:15 बजे नागरिक अभिनंदन के दौरान चतुर्भुज व्यास को नगर सखा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा ।

शहीद मेजर कृष्ण गोपाल ग्रीन पार्क समिति ने संभागीय आयुक्त का किया अभिनन्दन एवं विकास कार्यों के लिए हार्दिक आभार
Thar पोस्ट। शहीद मेजर कृष्ण गोपाल ग्रीन पार्क समिति, रानी बाजार का एक प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष श्री सतीश मैनी एवं बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया के नेतृत्व में संभागीय आयुक्त श्री नीरज के पवन से मिला। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने संभागीय आयुक्त को अभिनन्दन पत्र भेंट कर पार्क के विकास के लिए आभार प्रकट किया तथा पार्क के फुटपाथ पर इन्टरलॉक टाईल्स एवं ओपन जिम लगवाने हेतु ज्ञापन दिया। समिति अध्यक्ष सतीश मैनी ने संभागीय आयुक्त को बताया कि रानी बाजार एक
महत्वपूर्ण क्षेत्र है तथा आस-पास अन्य उद्यान न होने की वजह से शहीद मेजर कृष्ण गोपाल ग्रीन पार्क में बच्चे, महिलाऐं, वृद्धजन स्वास्थ्य लाभ के लिए पार्क में आते हैं। इस अवसर पर नरेश मित्तल ने अभिनन्दन पत्र का वाचन किया। समिति अध्यक्ष सतीश मैनी ने ज्ञापन के द्वारा मांग की कि वर्तमान में पार्क के फुटपाथ पर टाईल्स नहीं लगी हुई है, पार्क के सौन्दर्यकरण एवं आमजन के सुविधार्थ शहीद मेजर कृष्ण गोपाल ग्रीन पार्क के फुटपाथ पर उच्च गुणवत्ता की रंगीन इन्टरलॉकिंग टाईल्स लगवाई जाये तथा पार्क में ओपन जिम लगवा दिया जाये तो क्षेत्रवासी इसमें व्यायाम कर स्वास्थ्य लाभ से लाभान्वित हो सकेंगे। संभागीय आयुक्त ने सहानुभूतिपूर्वक मांगों को सुना एवं अतिशीघ्र इनकी क्रियान्विति का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मण्डल में समिति के अध्यक्ष सतीश मैनी, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया, नरेश मित्तल, रामकुमार झंवर, मगनमल मुँधड़ा, भवानीशंकर शर्मा, सुरेश श्रीमाली एडवोकेट, त्रिलोचन शर्मा, एडवोकेट, चन्द्रप्रकाश नैयर शामिल हुए।