IMG 20221104 232450 4 बीकानेर में यहां मिला कन्या भ्रूण Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में नयाशहर थाना क्षेत्र के नाले में कन्या भ्रूण मिला है। पंडित पेट्रोल पंप के सामने वाली रोड़ की गली में यह भ्रूण देखा गया। आज स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह भ्रूण जिस नाले में मिला, वह कोठारी अस्पताल की तरफ से आता है।सूचना पर नयाशहर पुलिस मौके पर पहुंची। भ्रूण को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि भ्रूण कन्या का है तथा मुश्किल 3-4 माह का है। यह भ्रूण नाले में किसने बहाया, यह अभी पता नहीं चला है। मामला भ्रूण हत्या का लग रहा है।बता दें कि बीकानेर में आए दिन भ्रूण हत्या व नवजात कन्याओं को लावारिस छोड़ने के मामले सामने आ रहे हैं। करीब एक माह पूर्व सेरूणा थाना क्षेत्र के हाइवे के पास खेत की झाड़ी पर एक नवजात बच्ची लावारिस मिली थी। इस बच्ची के विषय में भी अभी तक कोई जानकारी पुलिस जुटा नहीं पाई है।


Share This News