






Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ रेलवे फाटक के पास रास्ता क्रॉस करने को लेकर दो गुटों में जमकर लाठी-डंडे चले। मौके पर पहुंची पुलिस से भी लोगों ने धक्का-मुक्की की। हमले में कई लोग घायल हो गए।100 से ज्यादा लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला किया। चालक कुलदीप ने बताया कि शनिवार को वह अपने तीन साथियों के साथ ट्रैक्टर लेकर राउपीर फाटक के पास से गुजर रहा था। फाटक पर केवल एक गाड़ी निकलने की जगह थी। इतने में कुछ लोग लाठियां, डंडे और गंडासे लेकर गायों के साथ आ गए। चालक का आरोप है कि मना करने पर वे लोग मारपीट करने लगे। जिससे हमले में उनके पीठ, हाथ और पैर में चोटें आईं। वहां पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव करवाने की कोशिश की लेकिन गायों के साथ आए लोगों ने मजदूरों की भी पिटाई कर दी। सूचना पर डीएसपी जयदेव सिहाग फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा और मामला शांत करवाया।
एक दर्जन हिरासत में डीएसपी जयदेव सिहाग ने बताया कि झगड़ा करने वालों की पहचान की जा रही है। शांतिभंग करने के आरोप में 12 लोगों को हिरासत में लिया गया हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है

