IMG 20221203 130021 1 राजू ठेहट हत्या में शामिल पांच संदिग्धों में से चार बदमाशों की पहचान Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान के सीकर जिले में आज सुबह हुए गैंगस्टर राजू ठेहट हत्याकांड के मामले को लेकर पूरे प्रदेश की पुलिस सक्रिय है। जगह-जगह ए श्रेणी की नाकाबंदी करवाई गई है। इस बीच राजस्थान पुलिस के डीजीपी उमेश मिश्रा का बयान आया है। उन्होंने कहा कि राजू ठेहट हत्याकांड में शामिल पांच संदिग्धों में से चार बदमाशों की पहचान कर ली गई है। जिनको पकडऩे के लिए पूरे प्रदेश में नाकाबंदी करवाई गई। वहीं, सीकर में स्थिति शांतिपर्वूक होने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण में गंभीरता से नजर रखी जा रही है। वहीं, ठेहट समर्थकों व जाट समाज के लोगों द्वारा सीकर बंद करवाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि जब तक पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार नहीं करेगी तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया जाएगा।वहीं जानकारी यह भी मिल रही है कि राजू ठेहट हत्याकांड की जांच करने जयुपर से सीकर आ रहे एटीएस डीआईजी अंशुमन भौमिया की कार का एक्सीडेंट हो गया। हालांकि डीआईजी अंशुमन बिल्कुल सुरक्षित है, उन्हें हल्की पीठ में चोट लगी है। 


Share This News