ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221128 184332 1 बीकानेर में युवकों पर मारपीट व फायरिंग का आरोप Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर शहर में एक युवक को घर से बाहर बुलाकर मारपीट करने व देख लेने की धमकी देने के आरोप सदर पुलिस ने पांच नामजद युवकों समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। पंवारसर कुआं निवासी मनोज भाटी ने पुलिस को बताया कि 30 नवंबर की शाम को उसका लड़का नीरज भाटी घर पर था। तभी अरुण सौलंकी, ललित सौलंकी, मुरली गहलोत, हेमंत, जयकांतसिंह व चार-पांच अन्य एकजुट होकर आए। आरोपियों उसके लड़के को घर से बाहर ले गए। आरोपियों ने उसके लड़के नीरज से मारपीट करते हुए गाली गलोच की। फिर मौके से फरार हो गए। आरोपियों ने उसे देख लेने की धमकी देते हुए हवाई फायर भी किए। उधर सदर थानाप्रभारी लक्ष्मणसिंह ने बताया कि नीरज का विवाद जयकांत से कटिंग कराने की बात को लेकर हुआ था। दोनों के बीच धक्कामुक्की हुई। बाद में जयकांत साथियों को लेकर नीरज के घर पहुंचा। उससे मारपीट की। घर पर फायरिंग होने जैसी कोई बात नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।


Share This News