ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221202 104843 बीकानेर के नोखा रोड पर सड़क हादसा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के नोखा रोड़ पर सड़क हादसे की खबर है। यहां के जैन कॉलेज चौराहे पर स्कूली बच्चों से भरी मैजिक व स्कॉर्पियो में टक्कर हो गई। दुर्घटना में मैजिक चालक घायल हो गया। बच्चों के भी मामूली चोटें हो सकती है। गंगाशहर थाने के हैड कांस्टेबल ओमप्रकाश ने बताया कि स्कॉर्पियो गोगागेट की तरफ से आई थी व भीनासर की ओर जा रही थी। वहीं मैजिक हंसा गेस्ट की तरफ से आई थी व पांच नंबर रोड़ की ओर जाने के लिए घूम रही थी। इसी दौरान दोनों में भिड़ंत हो गई। मैजिक चालक के 7 टांके आए हैं। स्कॉर्पियो रिड़मलसर के शौकत अली की है। दुर्घटना के समय चालक उस्मान उसे चला रहा था। स्कॉर्पियो पुलिस थाने ले आई है। चालक भी थाने में ही था। मैजिक पांच नंबर रोड़ स्थित सेठ हीरालाल सौभागमल रामपुरिया विद्या निकेतन की थी। स्कूल प्रिंसिपल के अनुसार बच्चे सुरक्षित हैं, किसी को चोट नहीं लगी है।आमजन का कहना है कि भिड़ंत तेज थी। स्कॉर्पियो के एयर बैग खुल गए थे।


Share This News