ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20221128 184332 1 व्यापारियों ने सीएम गहलोत को सौंपा ज्ञापन, ये रखी समस्याएं ** बीकानेर टीम ने फहराया परचम Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के औद्योगिक विकास की माँग को लेकर उद्यमियों ने सौंपा सीएम गहलोत को ज्ञापन।बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं करणी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश कोठारी ने बीकानेर के औद्योगिक विकास में आ रही समस्याओं के निस्तारण हेतु ज्ञापन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सौंपा। अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि बीकानेर में सिविल एयरपोर्ट के विस्तार एवं टर्मिनल निर्माण की नितांत आवश्यकता है क्योंकि इसके बिना बीकानेर से कोलकात्ता, मुंबई, गुवाहटी एवं अन्य लंबी दूरी की विमान सेवाओं का संचालन असंभव है । अगर राज्य सरकार या जिला प्रशासन 23.83 हेक्टेयर भूमि भारतीय विमानपतन प्राधिकरण को एयरपोर्ट टर्मिनल विकसित हेतु निशुल्क भूमि उपलब्ध करवा दे तो केंद्र सरकार द्वारा एयरपोर्ट ऑथोरिटी से टर्मिनल का विस्तार करवा दिया जा सकता है। साथ ही मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना में राजस्थान सरकार को श्रमिक वर्ग चाहे वो किसी प्रदेश का हो उसको भी राजस्थान के श्रमिकों की भांति समानांतर योजना का लाभ देना चाहिए ताकि श्रमिक को किसी गंभीर बीमारी के समय किसी पर आश्रित रहने या आर्थिक नुकसान का सामना ना करना पड़े । बीकानेर जिले में रेल्वे द्वारा इन्लेंड कंटेनर डिपो की स्थापना की जाए ताकि बीकानेर जिला देश के मानचित्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए और बेरोजगारों को रोजगार मुहेया हो सके तथा इससे निर्यात सुलभ होगा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्पादों को मार्केट मिलेगा | पुराने उद्योगों को भी नए उद्योगों की भांति छूट प्रदान की जाए ताकि राजस्व और रोजगार दोनों में समानांतर वृद्धि संभव हो सके | करणी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश कोठारी ने बताया कि रिको बीकानेर द्वारा राज्य सरकार की औद्योगिक विकास की भावनाओं को नजर अंदाज करते हुए अपनी मामूली प्रस्तावित राशि के बचाव में करणी औद्योगिक क्षेत्र में 551 उत्पादनरत उद्योगों को बंद करवाने की संदेहास्पद कार्यप्रणाली पर कार्य कर रही है | रिको द्वारा करणी विस्तार की पर्यायवरण स्वीकृति में करणी औद्योगिक क्षेत्र में निकलने वाले पानी के लिए सीईटीपी निर्माण कराने की जिम्मेवारी स्वयं रिको द्वारा लिखित में स्वीकारी हुई है लेकिन फिर भी रिको द्वारा सीईटीपी निर्माण नहीं करवाया जा रहा है | रिको की इस हठधर्मिता के चलते इस पूरे औद्योगिक क्षेत्र में 551 उत्पादनरत उद्योग तो बंद होने के कगार पर है साथ साथ इन उद्योगों में कार्यरत 11 हजार श्रमिक अपनी रोजी रोटी से हाथ धो बैठेंगे

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर टीम ने फहराया परचम।नेशनल चैम्पियनशीप में जीते 07 गोल्ड, 05 सिल्वर, 08 ब्रोंज सहित 20 मैडल…
क्वानकिडो नेशनल चैम्पियनशीप तालकटोरा इंटरनेशनल स्टेडियम दिल्ली में हुई सम्पन्न। दिल्ली स्थित तालकटोरा इंटरनेशनल स्टेडियम दिल्ली में तीन दिवसीय चौथी क्वानकिडो नेशनल चैम्पियनशीप सम्पन्न हुई।
क्वानकिडो एसोसिएशन राजस्थान के स्टेट टेक्निकल डायरेक्टर एंड टीम इंचार्ज देवेन्द्र सारस्वत ने बताया कि दिल्ली स्थित तालकटोरा इंटरनेशनल इंडोर स्टेडियम में चौथी क्वानकिडो नेशनल चैम्पियनशीप क्वानकिडो फैडरेशन ओफ इंडिया के नेशनल प्रेसीडेंट देवेन्द्र सिंह ढ़ुल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। नेशनल चैम्पियनशीप में 22 राज्यों के 700 से अधिक मार्शल आर्ट खिलाड़ियों ने भाग लिया। चैम्पियनशिप में पीवी, चिल्ड्रेन, सब जुनियर, कैडेट, जुनियर, सीनियर तथा मास्टर के मेल फिमेल डिफरेंट वेट केटेगरी की स्पेरिंग, इंडीविजुअल क्वान, पेयर क्वांस, मिक्स क्वांस इवेंट्स में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसमें राजस्थान की 38 सदस्यी टीम ने भाग लिया। जिसमें राजस्थान टीम ने 09 गोल्ड, 05 सिल्वर, 09 ब्रोंज सहित 23 मेडल जीते तथा ओवर ओल बाॅयज केटेगरी में राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया एवं क्वानकिडो फैडरेशन ओफ इंडिया के नेशनल जनरल सेक्रेटरी सतीश ढुल से थर्ड ट्राफी प्राप्त की।
डिस्ट्रिक्ट क्वानकिडो एसोसिएशन बीकानेर के डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी और राजस्थान टीम कोच धनंजय सारस्वत ने बताया कि नेशनल चैम्पियनशीप में 07 गोल्ड, 05 सिल्वर, 08 ब्रोंज सहित 20 मेडल जीत कर बीकानेर जिले का मान बढ़ाया। वहीं बीकानेर के हिमांशु सारस्वत, तरुण राठी धनंजय सारस्वत ने नेशनल रेफरी तथा देवेन्द्र सारस्वत ने टीम एरीना इंचार्ज एंड ज्युरी की भूमिका निभाई। बीकानेर राजस्थान के खिलाड़ियों के मेडल जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त करने पर क्वानकिडो एसोसिएशन राजस्थान प्रेसीडेंट बाबू लाल मलिंडा, जनरल सेक्रेटरी नरेन्द्र कुमार, टेक्निकल डायरेक्टर देवेन्द्र सारस्वत बीकानेर ने प्रसन्नता जताई तथा क्वानकिडो फैडरेशन ओफ इंडिया के नेशनल जनरल सेक्रेटरी सतीश ढुल, विकास खत्री, राजेश सैनी, अतुल जैन, सुनील दत्त, संजय सैनी, तथा अजय दलाल का आभार व्यक्त किया।

इन्होनें जीते नेशनल गोल्ड मेडल : तनु शर्मा, तरुण लोयल, हिमांशु डांगी, भारत गांधी, शोभा सारस्वत, रामावतार सिंह राजावत, देवेन्द्र कुमार सारस्वत, आयुष झा तथा नवीन चोपड़ा।
नेशनल सिल्वर मेडल
जयश्री बान्द्रा, उर्मिला तरड़, प्रियंका, प्रीती स्वामी, संजय पुरोहित।
नेशनल ब्रोंज मेडल
प्रतिज्ञा शर्मा, देवकन्या स्वामी, रिंकू भाम्भु, खुशी गहलोत, अन्नु कुमावत, सरोज, सुखदेव शर्मा सारस्वत, संकेत पंवार, अभिलाष मेघवाल।

IMG 20221130 WA0125 व्यापारियों ने सीएम गहलोत को सौंपा ज्ञापन, ये रखी समस्याएं ** बीकानेर टीम ने फहराया परचम Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News