Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। बीकानेर के टाउन हाल में आज अचानक हुए घटनाक्रम से सब लोग दंग रह गए। दरअसल श्रीविश्वकर्मा नाट्य संगीत कला संस्थान की ओर से शनिवार दोपहर टाउन हॉल में संगीतमय नृत्य कार्यक्रम में गौरबंद नखरालो चल रहा था। एक नृत्यंगना कि प्रस्तुति के बीच कुछ लोग संविधान दिवस का आदमकद बैनर ले आये तथा स्टेज पर रख दिया। कार्यक्रम के संयोजक मेघराज नांगल को इसका पता चला तो उन्होंने कार्यक्रम रोक कर बैनर को बाहर ले जाने के लिए कहा। उन्होंने संविधान दिवस की सराहना व समर्थन किया, लेकिन स्टेज पर इस तरह कार्रवाई का विरोध किया। प्रतियोगी युवतियों के परिजनों ने भी यह कहकर विरोध किया कि चलते कार्यक्रम में उचित नहीं है। बैनर रखने के दौरान कुछ उपहार शील्ड भी नीचे गिरे। बैनर को बाहर ले जाने के बाद फिर से कार्यक्रम शुरू हुआ। नांगल ने बताया कि राजस्थानी गीतों पर आधारित नृत्य और मॉडलिंग के इस संगीतमय कार्यक्रम में  समाज सेवी ओर ऑटोमोबाइल्स विक्रेता राजाराम धारणिया मुख्य अतिथि थे। श्रीमति उषा कंवर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। गौरबंध नखरालो भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में बीकानेर सौ से अधिक कलाकारों ने अपनी सहभागिता दर्ज की और अपनी अपनी विधा में, नृत्य एवं संगीत आधारित अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम के अतिथियों ओर  दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के आरंभ में अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर राजस्थानी नृत्यों की कलाकारो ने प्रस्तुतियां दी ।उसके उपरांत समूह राजस्थानी लोकनृत्य, मॉडलिंग, ओर कलाकारों ने संगीतमय गीतों जैसी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां हुई । साथ ही अन्य कलाकारों ने एकल प्रस्तुति के रूप में नृत्य और संगीत आधारित कई बेहतरीन कार्यक्रम पेश किए। इस कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ समाजसेवी अर्चना सक्सेना  ने किया।
कार्यक्रम में शामिल सभी संस्थाओं व कलाकारों को अतिथियों के द्वारा शील्ड, मोमेंटो  प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एनडी रंगा, पन्ना लाल नांगल, संगीता शेखावत, पुनीत ढाल, शांति देवी चौहान, नित्यानंद पारीक, त्रिलोक सिंह चौहान , जयसिंह चौहान आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।