ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20221124 WA0104 महिला चालक करेगी रिक्शा का संचालन, सम्भागीय आयुक्त की पहल पर भामाशाह की भेंट Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन की पहल पर भामाशाह विजय बांठिया और साक्षी बांठिया ने एक ई-रिक्शा भेंट किया। संभागीय आयुक्त ने गुरुवार को यह ई-रिक्शा नगर निगम आयुक्त गोपाल राम बिड़दा को सौंपा।संभागीय आयुक्त ने बताया कि पूर्व में भामाशाहों के सहयोग से दो ई-रिक्शा नगर निगम को सौंपे गए हैं। इनका संचालन और देखरेख नगर निगम द्वारा ही किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह दोनों ई-रिक्शे केइएम रोड क्षेत्र में वन-वे क्षेत्र में वृद्ध और असहाय लोगों के लिए चलाए जा रहे हैं।संभागीय आयुक्त ने बताया कि इस ई-रिक्शे का संचालन महिला चालक द्वारा किया जाएगा। इससे महिला सशक्तीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि 25 नवंबर से देशभर में जेंडर इक्विलिटी अभियान प्रारम्भ किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में बीकानेर में भी यह नवाचार किया जाएगा।
इस दौरान संभागीय आयुक्त ने यह रिक्शा चलाकर इसकी शुरूआत की। इस अवसर पर अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ए एच गौरी, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी चेतन आचार्य मौजूद रहे।


Share This News