ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221121 201527 वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा की बहिन का निधन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर । मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. मोतीलाल वोरा की बहिन बीकानेर निवासी श्रीमती गौरी देवी व्यास धर्मपत्नी स्व. बुलाकीदास व्यास का सोमवार प्रातःकाल बीकानेर में निधन हो गया । उनकी अंत्येष्टि सोमवार को ही जस्सूसर गेट के बाहर स्थित व्यास श्मशान गृह में की गई।श्रीमती गौरी देवी व्यास रायपुर, छत्तीसगढ़ के दैनिक समाचार पत्र ‘अमृत संदेश’ के संस्थापक स्व. गोविन्दलाल वोरा की बहिन और श्री अरविन्द वोरा, दुर्ग शहर विधायक व छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमैन (कैबिनेट मंत्री) श्री अरुण वोरा, अमृत संदेश के संपादक श्री गिरीश वोरा व एमडी श्री राजीव वोरा की बुआजी थीं। श्रीमती व्यास अपने पीछे पुत्र विजय व्यास, अरुण व्यास तथा पत्रकार और मनोनीत पार्षद राजेंद्र व्यास सहित भरा पूरा परिवार छोड़ कर गई हैं।श्रीमती व्यास के निधन पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, प्रख्यात ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजू व्यास, शिक्षक नेता रवि आचार्य, पुष्टिकर समाज के रूपकिशोर व्यास, वीरेंद्र किराडू, बी.जी. बिस्सा, पार्षद किशोर आचार्य, भाजपा जिला मंत्री और मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य, वरिष्ठ पत्रकार व थार पोस्ट संपादक जितेंद्र व्यास, ज्योतिषी भैरूरतन बोहरा, अरविंद रंगा, समाजसेवी रमेश व्यास, अभिषेक रंगा इत्यादि ने गहरा दुःख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।


Share This News