ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221120 170002 बीकानेर में बंदर का उत्पात, 20 हुए शिकार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर शहर में एक उत्पाती बंदर 20 लोगों को अपना शिकार बना चुका है। यह न केवल लोगों की नाक में दम कर रखा है, बल्कि इसको पकडऩे की कोशिश कर रहे वन विभाग के कार्मिकों को भी खूब छका रहा है। किंतु अभी तक यह उत्पाती बंदर वन विभाग की पकड़ से दूर बना हुआ है।बंदर को पकडऩे के लिए विभाग ने जोधपुर से स्पेशल टीम बुलाई है। यह टीम इस बंदर पर निशाना साध रही है, किंतु आज दोपहर तक के प्रयास में विभाग की टीम को निराशा ही हाथ लगी है।बंदर का आंतक इतना अधिक है कि कल कोर्ट परिसर में एक वृद्ध पर हमला कर उसको घायल कर दिया। अब तक बीकानेर में 20 लोगों पर यह बंदर झपट चुका है। इसके आतंक व डर के चलते अभिभावक बच्चों को स्कूल तक नहीं भेज रहे है। हालांकि रविवार सवेरे छह बजे से वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया हुआ है, किंतु यह बंदर विभाग की हर कोशिश को धत्ता बताते हुए एक से दूसरी और दूसरी से तीसरी छत्त पर छलांग लगा वन विभाग की टीम को छका रहा है। विभाग की टीम इस उत्पाती बंदर को पकडऩे के लिए आमजन का सहयोग भी ले रही है। इसी के साथ विभाग की ओर से लोगों से सावधान रहने की अपील भी की जा रही है। किसी प्रकार से बस यह उत्पाती बंदर पकड़ में आ जाये।


Share This News