ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221119 210130 तबस्सुम का 78 साल की उम्र में निधन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बॉलीवुड की नामचीन अदाकारा तबस्सुम का 78 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके बेटे होशांग गोविल ने मीडिया को बताया कि 18 नवंबर की शाम को तबस्सुम ने आखिरी सांस ली। लेकिन उनकी इच्छा थी कि अंतिम संस्कार के बाद ही यह खबर लोगों को दी जाए, इसलिए यह जानकारी शनिवार को दी गई।
तबस्सुम का निधन कल रात 8 बजकर 40 मिनट पर कार्डियक अरेस्ट से हुआ। वह बिल्कुल ठीक थीं। दस दिन पहले हमने शूटिंग भी की थी। हम अगले हफ्ते शूटिंग भी करने वाले थे। यह सब अचानक से हो गया। उन्हें गैस्ट्रिक प्रॉब्लम थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया था। उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया गया था, लेकिन शुक्रवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें दो मिनट के अंदर दो कार्डियक अरेस्ट आए थे।
21 साल तक तबस्सुम ने दूरदर्शन पर किया काम
तबस्सुम ने 1947 में बेबी तबस्सुम के नाम से हिंदी फिल्म ‘नरगिस’ से इंडस्ट्री में कदम रखा था। 70 के दशक में उन्होंने कामयाब टेलीविजन होस्ट के तौर पर अपनी पहचान बनाई। दूरदर्शन पर 21 साल तक चले टॉक शो ‘फूल खिले हैं गुलशन गुलशन’ में उन्होंने कई बड़ी हस्तियों के इंटरव्यू किए। इस शो की शुरुआत साल 1972 में हुई थी और यह 1993 तक चला। वे पिछले कई सालों से अपने यू-ट्यूब चैनल के लिए भी लगातार वीडियो बना रही थीं।


Share This News