Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर मे बदमाशों के हौंसले बुलंद है। आज फिर एक महिला के गले से नकाबपोश चेन स्नेचर झपटा मार कर चेन ले उड़ा । उसकी सारी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई । मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना इलाके में अभी 4 बजे दाऊजी टोड़ करणीदान की दुकान के पास एक महिला अपनी बच्ची के साथ स्कूटी पर खड़ी थी तभी पास में एक नकाबपोश खड़ा था जो काफी देर तक मौके की तलाश में था । मौका मिलते ही महिला के गले से चैन की झपटी मारी और अपनी मोटरसाइकिल पर फरार हो गया । घटना की जानकारी मिलने तक नयाशहर व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन कर रही है सीसीटीवी कैमरे की मदद से उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।