Thar पोस्ट, न्यूज। सेवानिवृत बैंक कर्मचारी इंडिया रिटार्यड बैंक एम्पलाइज एसोसियेशन के 32वें स्थापना दिवस पर संगठन द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जाएगें । संगठन के आर के शर्मा ने बताया कि बीकानेर यूनिट के पदाधिकारियों की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 17 नवम्बर को बजरंग धोरे में समारोह भव्य तरीके से मनाया जाए । समारोह के प्रारंभ में 10 बजे सुंदरकांड पाठ का कार्यक्रम रखा गया है । 12 बजे संगठन की साधारण सभा का आयोजन होगा । इस अवसर पर संगठन के उन सदस्यों का सम्मान किया जाएगा जो वर्ष 2007 व 2008 में बैंक सेवा से सेवानिवृत हुए । ऐसे सदस्यों से व्यक्तिगत संपर्क करके भी कार्यक्रम में निमंत्रित किया जा रहा है । सम्मान समारोह के बाद सामूहिक प्रसादी का कार्यक्रम भी रखा गया है । इससे पूर्व संगठन के पदाधिकारियों ने भारतीय स्टेट बैंक के उपमहाप्रबन्धक सुशील कुमार से भेंट कर सेवानिवृत कर्मचारी व अधिकारियों के हितों के साथ बैंक के विकास के बारे में भी चर्चा की । इस अवसर पर अध्यक्ष एस पी सोबती, महासचिव के आर उपाध्याय, संयुक्त सचिव आर के श्रीमाली, आर के शर्मा, सैयद मुश्ताक अली, नलिन कुमार सारवाल व डी एल भटेजा उपस्थित थे ।
सुषमा जैन के प्रकृति चित्रों की प्रदर्शनी “क्रिएशन” शुक्रवार 18 नवंबर से Thar पोस्ट। प्रख्यात चित्रकार सुषमा जैन के प्रकृति चित्रों की तीन दिवसीय प्रदर्शनी 18 नवंबर से राजमाता सुदर्शना कुमारी कलादीर्घा नागरी भंडार में प्रारंभ होगी । सेठ तोलाराम बाफना स्कूल के पूर्व प्राचार्य वाई.के. जैन ने बताया कि प्रदर्शनी का शुभारंभ शिक्षा मंत्री डॉ. बी डी कल्ला करेंगे । प्रदर्शनी में सुषमा जैन के 43 प्रकृति चित्र प्रदर्शित किए जायेंगे । सुषमा जैन अपने प्रकृति चित्रों के साथ अभी बीकानेर में है । सेठ तोलाराम बाफना स्कूूल, गंगाशहर में उप प्राचार्य रही सुषमा जैन के चित्रों की प्रदर्शनी पूर्व में बीकानेर मेंं कला दीर्घा में आयोजित हो चुकी है ।