Thar पोस्ट, न्यूज। सर्दी का दौर शुरू हो रहा है। जयपुर में बारिश के बाद मौसम बदल गया है। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार, कल से उत्तरी हवाओं के चलने से तापमान में और गिरावट दर्ज होगी। हाल ही में वेस्टर्न डिर्स्टबेंस का कुछ असर हिमाचल, उत्तराखंड में देखने को मिलेगा। इससे वहां हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होगी। जम्मू-लद्दाख में बुधवार को बर्फबारी हुई थी। इस सिस्टम के निकलने के बाद बफीर्ली हवाएं आने लगेंगी। इससे मैदानी इलाकों में तापमान गिरने लगेगा। राजस्थान में 11 व 12 नवंबर से उत्तरी हवाओं का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा। दिन-रात के तापमान में गिरावट होने लगेगी।