Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के दाऊजी रोड स्थित प्रकाश चित्र सिनेमा में आज देर शाम आग लग गई। इससे अंदर रखा फर्नीचर जल गया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची। करीब 8.15 बजे आग लगने से एक बार वहां अफरा तफरी का माहौल रहा।