ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221107 WA0110 अग्रवाल समाज के दीपावली स्नेह मिलन समारोह में प्रतिभाओं का सम्मान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में अग्रवाल समाज चेतना समिति दीपावली स्नेह मिलन समारोह- २०२२ का आयोजन रविवार देर शाम को रानी बाजार इण्डस्ट्रीयल एरिया स्थित रिद्धी- सिद्धी भवन में आयोजित किया गया। समिति अध्यक्ष सुशील बंसल ने बताया कि कार्यक्रम में अग्रजन बंधुओं के स्नेह मिलन समारोह की संपूर्ण जानकारी देने वाली अग्रसर- २०२२ वार्षिक पत्रिका का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। मंत्री विनोद गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में अग्रसेन महाराज की हर वर्ष निकलने वाली शोभायात्रा के पात्रों और खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही समाज के वरिष्ठ अग्रजन, अग्रगौरव, उत्कृष्ट कार्यकर्ता सम्मान, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान , किया गया। पुस्तक के मार्गदर्शक तोलाराम जी ने पुस्तक के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजुवास के कुलपति प्रो. (डॉ.) सतीश के गर्ग ने की, मुख्य अतिथि निदेशक माध्यमिक शिक्षा गौरव अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र संघ के अध्यक्ष प्रशांत कंसल व सेवानिवृत सहायक अभियंता सुखदेव चन्द्र सिंघल थे। कार्यक्रम में पन्द्रह सौ से अधिक अग्रवाल समाज के लोग शामिल हुए।


Share This News