ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221106 223432 छापेमारी : 70 करोड़ रुपये की अघोषित आय उजागर Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में 70 करोड़ रुपये की अघोषित आय उजागर हो चुकी है। यहां तीन व्यापारियों के चालीस ठिकानों पर हुई छापेमारी की कार्रवाई में आयकर विभाग को करीब सत्तर करोड़ रुपए की अघोषित आय मिली है। इसमें सर्वाधिक 52 करोड़ रुपए की अघोषित आय नोखा के श्रीनिवास झंवर के यहां मिली है, जबकि बीकानेर के व्यापारी जुगल राठी के यहां दस करोड़ और धनपत चायल के यहां आठ करोड़ रुपए की अघोषित आय मिली है। छानबीन पूरी होने के साथ ही अधिकारी वापस लौट गए हैं लेकिन जांच में ये अघोषित आय घट भी सकती है और बढ़ भी सकती है।
आयकर विभाग के अधिकारियों ने चार दिन तक लगातार छापेमारी करते हुए रिकार्ड्स एकत्र किए। इस दौरान बैंकों में लॉकर भी संभाले गए तो घरों में यहां-वहां एक-एक कागज को खंगाला गया। तीनों व्यापारियों के करीब चालीस ठिकानों पर हुई कार्रवाई में अघोषित संपत्ति का पता लगाया गया। सबसे ज्यादा नोखा के व्यापारी श्रीनिवास झंवर के आवास व ऑफिस में मिला। इस दौरान कई जमीनों के कागजात भी आयकर विभाग ने कब्जे में लिए हैं, वहीं नगद राशि, जेवरात भी रिकार्ड पर लिए गए हैं। श्रीनिवास झंवर और उनसे जुड़े दस लोगों के यहां रिकार्ड की छानबीन की गई। नोखा में इनकम टेक्स की कार्रवाई में ये सबसे बड़ी अघोषित आय मानी जा रही है।

बीकानेर के दो व्यापारियों जुगल राठी और धनपत चायल के यहां भी कार्रवाई पूरी हो गई है। दोनों व्यापारियों के घर और ऑफिस के अलावा उनसे जुड़े करीब तीस ठिकानों पर एक साथ सर्च शुरू की गई। इस दौरान जुगल राठी के यहां दस करोड़ रुपए की अघोषित आय मिली है जबकि धनपत चायल के यहां आठ करोड़ रुपए की अघोष्ज्ञित आय मिलने की सूचना है। आयकर विभाग ने दोनों व्यापारियों के यहां से जो कागजात लिए हैं, अब उनकी छानबीन की जाएगी


Share This News