ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20221106 124019 फिर बढ़े दूध के भाव ! अब मिलेगा इतने रुपये लीटर Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। दूध उत्पादन के लिहाज से राजस्थान अग्रणी राज्यों में शुमार है लेकिन यहां दूध के भाव लगातार बढ़ रहे हैं। राजस्थान में शादियों के सीजन में लगातार महंगाई से जूझ रहे लोगों के लिए सरस डेयरी ने बड़ा झटका दिया है। सरस गोल्ड दूध 2 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। नई दरें आज शनिवार शाम से लागू हो जाएंगी। हालांकि सरस डेयरी मैनेजमेंट द्वारा दूध को छोड़कर अन्य चीजों की कीमतें नहीं बढ़ाई गई है। इस साल का यह चौथा मौका होगा जब सरस डेयरी में दूध के दाम बढ़ें हैं। इससे पहले मार्च, जून, सितंबर और अब नवम्बर महीने में दूध के दाम बढ़े हैं।डेयरी के अधिकारीयों ने कीमतों में बढ़ोतरी का कारण पशुओं में लंपी बीमारी को बताया है। डेयरी अधिकारियों के अनुसार सरस गोल्ड अब एक लीटर पैकेट 62 रुपये, आधा लीटर 31 रुपये व 6 लीटर का पैकेट 372 रुपये में मिलेगा। हालांकि, इस बार डेयरी ने केवल एक ब्रांड सरस गोल्ड दूध के दाम बढ़ाए है। बाकि में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं सरस टोण्ड नीली थैली दूध का आधा लीटर पैक 23 की जगह 24 रुपये और एक लीटर पैक 46 रुपये की जगह 48 रुपये प्रति लीटर की दर से मिलेगा। बता दें कि यह दाम जयपुर, दौसा और ग्रामीण में लागू होंगे। जयपुर डेयरी की ओर से दूध की दरों में कीमतों का इजाफा करने का मामला पहला नहीं है। जयपुर डेयरी द्वारा इस वर्ष लगातार चार बार दूध के दाम बढ़ाए हैं।डेयरी अधिकारियों के अनुसार दाम बढ़ाने की प्रमुख वजह पशुओं में लंपी बीमारी है। गोल्ड दूध में फैट की ज्याद जरूरत रहती है। ऐसे में दूध की आपूर्ति प्रभावित न हो, इसलिए दूध के दामों में बढ़ोतरी की गई है। डेयरी अधिकारियों के अनुसार दाम बढ़ाने की प्रमुख वजह पशुओं में लंपी बीमारी है।


Share This News