ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20221104 104547 1 अश्लील वीडियो बनाकर लैकमेल करने का मामला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज सुजानगढ़ के वार्ड 35 के एक युवक ने चार युवकों पर अश्लील
वीडियो बनाकर लैकमेल करने का
मामला दर्ज करवाया है। पीडि़त के भाई
ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट देकर बताया
कि उसका छोटा भाई जो एक दुकान में
कार्य करता है। आज से दो माह पूर्व
विपुल शर्मा नामक युवक ने धोखाधड़ी
से बागड़ा बास स्थित एक मकान में
बुलाकर एक कमरे में बंद कर दिया।
जहां पर पहले से मौजूद एक लड़की के
साथ मेरे भाई के अवैध संबंध बनाकर
वहां पर लगे कैमरों से उसका वीडियो
रिकॉर्ड कर लिया। 02 अक्टूबर को रात 11 बजे उसे गणेशमंदिर के पास विपुल शर्मा मिला जिसने मेरे भाई का एक लड़की के साथ
अश्लील वीडियो अपने मोबाइल में
दिखाया। पीडि़त ने बताया कि उसके
साथ राजू डूकिया, राजा जाट, यशवंत
स्वामी भी साथ थे। जिन्होंने 5 लाख
रुपए नही देने पर वीडियो सोशल मीडिया
पर वायरल करने की धमकी दी। पुलिस
ने चारों युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी,
ब्लैकमेलिंग करने की धारा में मामला
दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Share This News